
खैर में चेयरमैन पंकज पवार के चचेरे भाई हंसराज के नाम पेटी डीलर का लाइसेंस है। सोयायटी की सामने उनकी दुकान है, यहां 15 साल से नयेला निवासी खिल्लू पुत्र खेमचंद्र गौतम कार्य कर रहा है। मंगलवार की सुबह वह दुकान में रखे केमिकल के खाली ड्रम को बाहर निकाल उसकी सफाई कर रहा था। वहां से कोई बीड़ी पीता हुआ निकला।
अचानक उसकी चिंगारी से ड्राम तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे खिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निकट बैठे मेहल्ला शिकरवार निवासी योगेश पुत्र नानक, अशोक पुत्र परम, बलजीत पुत्र विष्णु घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से अलीगढ़ रेफर किया गया है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने एक ट्रक का शीशा फोड़ दिया तथा चेयरमैन के समर्थक रामू के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने उसे किसी तरह बचाकर निकाला।
एसडीएम विमल कुमार ने दुकान को सील कर दिया तथा कार्रवाई व मदद का भरोसा दिलाया। मामले में मृतक के भाई महेंद्र गौतम ने हंसराज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Leave a comment