
नाजिया ने दिखाई हिम्मत
शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सगीर फातिमा कालेज की दोपहर 12:30 बजे छुट्टी हुई। कक्षा दो की छात्रा डिंपी पुत्री अशोक, निवासी छोटी हथाई नाई की मंडी पैदल घर जा रही थी। सदरभट्टी-मीरा हुसैनी चौराहे के पर बाइक सवार दो युवक उसे अगवा कर भागने लगे। बच्ची ने शोर मचा दिया। नाजिया बाइक सवार अपहर्ताओं से भिड गई, उसकी मदद को सहपाठी खुशनुमा और सनोवर भी आ गई। आसपास भीड़ थी पर कोई आगे न बढ़ा, इसके चलते अपहर्ता फरार हो गए।
कालेज प्रबंधक हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने बताया कि घटना की पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि उसे युवकों का हुलिया तक बता दिया गया है। प्रधानाचार्य डा. फरहत बानो ने बताया कि छात्राओं ने बुधवार को सारी जानकारी दी। हमने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इन छात्राओं को 15 अगस्त को कालेज की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
छात्राओं में डर
नाजिया ने बताया कि डिंपी की पुकार सुनकर वह तुरंत दौड़ पड़ी। ठान लिया था कि डिंपी को हर हाल में बचाना है। हालांकि यह सब जानकर घरवालों ने उसे एहतियातन तीन दिन तक स्कूल न जाने दिया। भयवश किसी से इसका जिक्र भी नहीं किया। यही हाल खुशनुमा और सनोवर के घर भी हुआ। उधर डिंपी के माता-पिता भी घटना की जानकारी पाकर डर गए थे। इसी कारण उन्होंने उसे भी उसे तीन दिन स्कूल नहीं भेजा।
Leave a comment