आगरालीक्स …….अब यूपी के सभी सरकारी अस्पतालों में एक सितंबर से अल्ट्रासाउंड की सुविधा फ्री मिलेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर फैजाबाद के दर्शन नगर में नवनिर्मित सौ बेड के अस्पताल के साथ साठ शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की औपचारिक शुरूआत के साथ फ्री अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश के सभी अस्पतालों को विश्व स्तरीय सुविधावाला बनाने का है। जिला अस्पताल के साथ ही वहां पर ऑपरेशन थियेटरों को और बेहतर करना है। जिससे कि बीमार को वहीं पर सारी तथा तत्काल सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का काम हर तबके को बेहतर से बेहतर सुविधा देना है। हम अपने इस काम में काफी सफल भी हैं। विपक्षी दल सरकार के इस अच्छे काम को जरा भी पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हम काम के आधार पर फिर सत्ता में आएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जिला अस्पतालों में हाथ से पोंछा लगाने की व्यवस्था ख़त्म कर उसे मशीनों से लगवाने की व्यवस्था की जाएगी।
Leave a comment