आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) आगरा में दवा व्यापारी के घर से 12 लाख की ज्वेलरी—कैश चोरी. अंदर से बंद था घर…जानिए फिर कैसे चोरों ने दिया इतनी बड़ी वारदात को अंजाम
धनौली में हुई घटना
आगरा के थाना मलपुरा अंतर्गत धनौली में चोरों ने एक दवा व्यापारी के घर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोर घर के अंदर से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी व कैश चोरी कर ले गए हैं. दवा व्यापारी अपने किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित एक समारोह में शामिल होने गया था. पास में ही दवा व्यापारी का भाई रहते हैं जिन्हें घटना की जानकारी हुई. सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए हैं.

ये है पूरा मामला
मामले के अनुसार धनौली के पूजा विहार में रहने वाले विशाल कुमार का दवाओं का काम है. विशाल के छोटे भाई अनुराग भी पास में ही रहते ह़ैं. अनपुराग ने बताया कि शनिवार को दोनों परिवार के लोग टूंडला में एक रिश्तेदारी में आयेाजित समारोह में शामिल होने गए थे. वैक्सीन लगवाने के लिए अनुराग घर पर ही रुक गए. उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को करीब नौ बजे वह विशाल के घर की लाइट जलाने के लिए गए थे. मेन गेट पर उनके भाई विशाल ताला लगाकर गए थे. लेकिन जब वे यहां पहुंचे तो मेन गेट पर अंदर से ताला लगा मिला. इस पर उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ. वह दीवार फांदकर अंदर गए तो पता चला कि मुख्य दरवाजा भी अंदर से बंद था. उसे किसी तरह खोलने के बाद वह घर में घुसे तो देखा कि तीनों कमरों और उनकी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे. चोरों ने अलमारियेां में रखा सारा सामान निकालकर फर्श पर फेंक दिया था.
छत के रास्ते से आए चोर
अनुराग के अनुसार चोरों ने आराम से घर की तलाशी ली. उन्होंने बताया कि घर के अंदर से करीब सवा लाख रुपये और लगभग दस लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए हैं. चोर छत के रास्ते से भागे क्योंकि छत पर बने दरवाजे को बंद कर गए थे. सूचना पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए हैं.