आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) आगरा में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा और उनके 40—50 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज. प्रत्याशी का हुआ था स्वागत समारोह
आगरा में समाजवादी पार्टी के बाह विधानसभा सीट से प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के खिलाफ थाना बाह में मुकदमा दर्ज किया गया है. यही नहीं उनके साथ उनके 40 से 50 समर्थकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने महामारी अधिनियम और लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा करने की धाराओं में ये मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने अनुसार प्रत्याशी के स्वागत समारोह में दोनों ही गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया है.
ये है मामला
बताया जाता है कि समाजवादी पार्टी की टिकट से बाह विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए गए मधुसूदन शर्मा 14 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ बटेश्वर मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए गए थे. बताया जाता है कि इस दौरान उनका—जगह—जगह स्वात किया गया. पुलिस का आरोप है कि स्वागत समारोह में सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं किया और इसके अलावा चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का भी उल्लंघन किया गया.
…