आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित एक और की मौत, 12 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1253 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित 47 साल के शाहगंज निवासी मरीज को भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 89 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
25 साल के अमिता विहार कर्मयोगी वाटिका निवासी मरीज, 52 साल के ईदगाह कॉलोनी निवासी मरीज, 58 साल की नेहरू नगर निवासी महिला, 60 साल के बसई निवासी मरीज, 16 साल के शाहगंज निवासी युवक, 52 साल के ईदगाह कॉलोनी निवासी मरीज, 42 साल के केशव कुंज क्षेत्र निवासी मरीज, 37 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 58 साल के ट्रांस यमुना ए ब्लॉक निवासी मरीज, 59 साल के सती नगर नरायच निवासी मरीज, 29 साल के मलपुरा निवासी मरीज, 31 साल की नैनाना जाट निवासी मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं।
3 मरीज डिस्चार्ज, 130 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव तीन मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए, 82.52 फीसद मरीज ठीक हो चुके हैं। 1034 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, 130 मरीज भर्ती हैं।