आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी में पानी की टंकी में युवक का शव मिला है, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र की विमल पाटिका, कर्मयोगी कमला नगर में गुरुवार शाम को कॉलोनी की पानी की टंकी में युवक का शव फंदे से लटका होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया, युवक की पहचान नरेश पुत्र लायक सिंह निवासी मनोहरपुर हुई है, वह बुधवार रात से घर से गायब था।
टंकी के पास खेल रहे बच्चों ने दी सूचना
पानी की टंकी में युवक के लटके होने की सूचना वहां खेल रहे बच्चों ने दी, इसके बाद पुलिस ने युवक का शव निकाला, टंकी में पानी नहीं था, युवक टंकी में क्यों गया, इसकी जांच की जा रही है।