आगरालीक्स..
गुडईवनिंग आप देख रहे हैं
agraleaks.com पर आगरा की आज की प्रमुख खबरें
आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री से जुडे लोगों के लिए अच्छी खबर है
6 जुलाई से ताजमहल, आगरा किला सहित ऐतिहासिक स्मारक खुल जाएंगे
कोरोना संक्रमण के चलते 17 मार्च से ताजमहल सहित अन्य स्मारक बंद थे इससे, आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री को करोडों का नुकसान हो रहा है
टूरिज्म एंड कल्चरल मिनिस्टर प्रहलाद सिंह के टवीट के बाद पर्यटन इंडस्ट्री से जुडे कारोबारियों ने राहत की सांस ली है
अनलॉक 2 में बाजारों में दुकानें खोलने का समय एक घंटा बढा, अब आठ घंटे तक खोली जा रहीं दुकानें
बाजारों में दुकानदार के मास्क ना लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर कार्रवाई, दुकानें सात दिन के लिए कराई जा रहीं बंद
अनलॉक टू में खुला न्यायालय, दीवानी में सुबह से ही लगी रही लंबी लाइन, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दिया गया प्रवेश
पेट्रोल के बाद सब्जी हुई महंगी, टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा
दंपती से लूट करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने पकडा
इरादतनगर में दंपती से की गई थी लूट
जेपी ग्रुप में काम करने वाले कर्मचारियों को निकालने पर धरना
आगरा मेट्रो ट्रेन के डिब्बे हैदराबाद में डिजाइन होंगे
आगरा और कानपुर मेट्रो के लिए 201 डिब्बे डिजाइन करने के लिए अनुबंध
गर्मी और धूप से परेशान लोग, सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा तापमान
निजी स्कूलों में शिक्षकों की सैलरी 50 फीसद, एक महीने से नहीं दी गई सैलरी
कई स्कूलों में शिक्षकों की मई और जून की नहीं दी गई सैलरी
कोरोना की जांच बढाने की कवायद, 1241 हो चुके हैं कोरोना के केस
88 कोरोना संक्रमित मरीजों की हो चुकी है मौत
आगरा की खबरों से जुडे रहने के लिए लॉग इन करें agraleaks.com