आगरालीक्स …आगरा मंडल में 190 पानी की टंकियां 30 साल से पुरानी हैं, इसमें से 127 जर्जर हैं इन्हें ध्वस्त करने के आदेश।
आगरा मंडल के मथुरा में पानी की टंकी टहने से बड़ा हादसा हुआ था, इसके बाद पानी की टंकियों का सर्वे कराया गया। जलनिगम के सर्वे में 190 टंकियां 30 वर्ष से अधिक पुरानी हैं जिसमें लगभग 127 जर्जर अवस्था में और उनका ध्वस्तीकरण होना आवश्यक है। ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया लंबी होने निर्देश दिये कि जो पानी की टंकियां सबसे ज्यादा जर्जर अवस्था में हैं और वहां आसपास आबादी क्षेत्र है तो उन पानी की टंकियों को प्रमुखता से ध्वस्त किया जाए। चेतावनी बोर्ड लगाये जाएं ताकि लोग और बच्चे जर्जर पानी की टंकी के आसपास न जायें।
होगी कार्रवाई
अगर बारिश के मौसम में मथुरा जनपद की तहर अन्यत्र फिर घटना की पुनरावृत्ति हुई तो इस बार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ गंभीरता से कड़ी कार्रवाई होगी। इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाएं।