आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 12 नए केस सामने आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 777 हो गई है।
आगरा में कोरोना के मंगलवार को 12 नए केस आए हैं। इसमें केदार नगर शाहगंज के दो भाई शामिल हैं, इनके पिता की कोरोना संक्रमित होने पर मौत हो गई थी, इसके साथ ही राम नगर शाहगंज निवासी 34 साल के मरीज, केके नगर सिकंदरा के 43 साल के मरीज, 56 साल की एमएम गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

एसएन में कोरोना पॉजिटिव की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई
कौशलपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव की एसएन में सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इससे पहले एसएन में कोरोना पॉजिटिव 11 गर्भवती की सिजेरियन डिलीवरी कराई जा चुकी है। टीम में डॉ रिचा सिंह, डॉक्टर पूनम यादव, डा अभिलाषा यादव, डॉ श्रुति, डॉ रूबी , डॉ राजीव पुरी, डॉ अनामिका मिश्रा, डॉ साधना, डॉ नीरज यादव, डॉ आर के शर्मा और डॉ अर्चना शामिल रहीं।
