Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म 13 October 2024 Rashifal: These zodiac signs can get a lot of happiness on Sunday
अध्यात्म

13 October 2024 Rashifal: These zodiac signs can get a lot of happiness on Sunday

197

आगरालीक्स…रविवार को इन राशियों को मिल सकती हैं ढेर सारी खुशियां. पढ़ें 13 अक्टूबर 2024 का राशिफल

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि- क्रोध से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में आपसी वाद- विवाद की स्थिति से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की भी सम्भावना है।

कर्क राशि नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। संगीत में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। धर्म के प्रति रुचि रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला राशि आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। बाहुन सुख में कमी आएगी। खर्चा की अधिकता रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होगी।

वृश्चिक राशि धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिलेगा। क्षणे टा-क्षणे दुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पिता का सानिध्य मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कटमय रहेगा।

धनु राशि- किसी मित्र से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में आपसी बाद-विवाद की स्थितियां बन सकती है। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कारोबार में समस्याएं जारी रखेंगी। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।

मकर राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बच्चे किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रखेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है।

कुंभ राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में सन्तुलित रखें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मकता से बचे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मसंयत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Lord Parashurama Jayanti on April 19th. Discover some interesting facts related to Lord…#agranews

आगरालीक्स…भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल् को. जानिए भगवान परशुराम से संबंधित कुछ...

error: Content is protected !!