Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स 130 kilometer speed storm in Agra: 15 dead, No electricity after 24 hours in Agra
बिगलीक्स

130 kilometer speed storm in Agra: 15 dead, No electricity after 24 hours in Agra

110

आगरालीक्स… आगरा में आए तबाही के तूफान में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, शहर की पॉश कॉलोनी से लेकर कई क्षेत्रों में 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति ठप है, बिजली न आने से लोेगों के घरों में पानी तक नहीं है। वहीं, एक घंटे के तूफान में 15 लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा में रात सात बजे आंधी के साथ तूफान और बारिश में पेड और टिनशेड उखडने लगे, तेज बारिश हवा के साथ तेज आवाज करती हुई लोगों को डराने लगी। कुछ ही देर बात शहर में हादसों की खबर आने लगी।
मकान से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम की छत गिरी, 15 की मौत
मकान से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम की छत गिरी, 15 की मौत
आगरा के ताजगंज के महुआखेडा में मकान के साथ पेड गिर गए, इसमें कई लोग दब गए। अंधेरे में बचाव कार्य में मुश्किल हुई। हादसे में 75 वर्षीय गौरी शंकर और 53 वर्षीय शमीर की मौत हो गई। इसके बाद डौकी में मकान के ढह जाने से सुल्तानपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय पूर्व प्रधान लंबरदार, अंगूरी देवी और ठाकुरदास की मौत हो गई। वहीं अधनेरा में तूफान और बारिश में तीन लोगों की मौत हुई है, यहां निर्मला, कलुआ और चंद्रवती की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों पेड गिर गए, पुलिस कंट्रोल रूम की छत गिर गई। शहर में जगह जगह होर्डिंग गिर गए हैं। गुरुवार शाम तक जिला प्रशासन ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है, हर क्षेत्र में तूफान से हुई तबाही का आकलन कराया जा रहा है।
अंधेरे में डूबा आधा शहर
आधा शहर अंधेरे में डूबा हुआ है, कुछ क्षेत्र में लाइट आ गई है लेकिन तमाम जगह बिजली नहीं आई है। वहीं, बुधवार साढे छह बजे से शहर में बिजली चली गई थी, कुछ इलाकों में गुरुवार शाम तक बिजली नहीं आई है, अंधेरा पसरा हुआ है।
पॉश कॉलोनी सप्तऋषि अपार्टमेंट की दीवार ढही
तूफान में मकान और दुकानों के साथ पॉश कॉलोनी सप्तऋषि अपार्टमेंट की दीवार ढह गई,
27 साल पहले आया था तूफान
इससे पहले पूर्व पीएम राजीव गांधी की मौत पर 21 मई 1991 को तूफान आया था। इसके बाद 1994 में 135​ किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से तूफान आया था और अब 135​ किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से तूफान आया है। अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 37.2 पर आ गया है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। 35 मिमी बारिश का अनुमान बुधवार सात बजे से लेकर 10 बजे तक हुई बारिश लगभग 35 मिली मीटर रिकार्ड की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ईरान...

error: Content is protected !!