आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत, 14 नए केस, कुल केस 1267 जाने किस क्षेत्र से आए नए केस।
शुक्रवार को कोरोना के 14 नए केस आए हैं। वहीं, एमएम गेट निवासी 74 साल के कोरोना संक्रमित मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, इन्हें सीओपीडी की समस्या थी, सांस लेने में परेशानी हो रही थी, मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 90 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए नए केस
43 साल के कमला नगर विासी मरीज को निमोनिया है, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 46 साल की पिनाहट निवासी महिला, 68 साल के अशोक विहार शाहगंज निवासी मरीज, 76 साल के मलपुरा जगनेर रोड निवासी मरीज, 60 साल की विभव नगर निवासी मरीज और 31 साल के शमसाबाद निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
6 मरीज डिस्चार्ज, 137 का चल रहा इलाज
शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव छह मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, 1040 मरीज ठीक हो चुके हैं, 137 मरीज ही भर्ती हैं। मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 82.09 है।