आगरालीक्स ….कानपुर प्रकरण में सोशल मीडिया पर जिस विकास दुबे का फोटो शेयर किया गया वह हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे नहीं हैं। उन्होंने टवीट किया है कि वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं और जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका फोटो साझा कर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे बताया है उनके खिलाफ वे कार्रवाई करेंगे। कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकडने गई पुलिस टीम पर ताबडतोड पफायरिंग की गई, इसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए, इसके बाद सोशल मीडिया पर विकास दुबे के फोटो साझा किए गए, अलग अलग पार्टियों से जोडकर विकास दुबे का आपराधिक रिकॉर्ड और 60 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की पोस्ट साझा की गई। इसमें से एक फोटो क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भाजयुमो के पंडित विकास दुबे की भी की गई, इस पोस्ट पर कमेंट आने लगे, इस मामले में पंडित विकास दुबे ने टवीट कर स्पष्ट किया है कि वे भाजपा कार्यकर्ता हैं, उनका फोटो लगाकर गलत पोस्ट की जा रही है। इनके खिलाफ वे कार्रवाई करेंगे।