15 IAS officers transferred in UP, Chaitra B will be Aligarh’s divisional commissioner and Vimal Dubey will be Jhansi’s divisional commissioner
लखनऊलीक्स… लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले। चैत्रा बी अलीगढ़ की मंडलायुक्त होंगी।
रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नये चेयरमैन
उत्त प्रदेश में हुए प्रशासनिक तबादलों में आईएएस रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का नया चेयरमैन बनाया गाय है। प्रमुख सचिव राजेश कुमार को प्रमुख सचिव सहकारिता बनाया गया है लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार का भी बने रहेंगे। बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम, रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बनाए गए हैं।
आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त होंगे
आईएएस चैत्रा बी को अलीगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। विमल दुबे को झांसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया है। आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बनाए गए हैं। पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व होंगे। बलकार सिंह को आवास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम और राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण नियुक्त किए गए हैं।