आगरालीक्स… आगरा में रिकॉर्ड 169 कोरोना के नए केस मिले हैं।
एक्टिव केस हुए 472
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। अब आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 472 हो गए । आगरा में जनवरी में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, शुक्रवार को कोरोना के 169 केस मिले हैं, इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 132 केस मिले थे। कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के नए केस में से 469 होम आइसोलेशन में घर पर इलाज करा रहे हैं।
कोरोना के तीन मरीज एसएन में भर्ती
कोरोना के एक्टिव केस 472 हैं, इसमें से तीन मरीज एसएन में भर्ती हैं। जबकि 469 मरीजों का होम आइसोलेशन में घर पर ही इलाज चल रहा है।
आगरा में कोरोना के केस
सात जनवरी 2022- 169
छह जनवरी 2022- 132
पांच जनवरी 2022- 64
चार जनवरी 2022- 23
तीन जनवरी 2022- 33
दो जनवरी 2022 -28
एक जनवरी 2022 -05