
वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले आयकर विभाग की टीम ने सर्वे की कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे आयकर विभाग की टीम ने एक साथ तीन ग्रुपों की पांच ईकाईयों पर सर्वे किया। बच्चूमल संस ग्रुप की दो ईकाईयों पर टीम ने खरीद बिक्री के दस्तावेज खंगाले। कंप्यूटर हार्ड डिस्क के साथ ही कच्चे बिल भी चेक किए। यहां टीम ने ग्राहकों की संख्या और दर्शाई जा रही बिक्री पर भी सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही एक टीम ने अजंता डेयरी ग्रुप की दो ईकाईें पर सर्वे किया। यहां भी बिल देखे गए और बिक्री को लेकर सवाल उठाए गए। इसी तरह एक टीम ने क्रष्णा सीडस पर सर्वे किया। बाईपास रोड, सदर बाजार, कमला नगर, पफाउंड्री नगर और जीवनी मंडी स्थित ईकाईयों पर तीन बजे शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई रात 11 बजे तक चली। इस दौरान तीनों ग्रुपों ने 17 करोड सरेंडर किया है। टीम ने कंप्यूटर हार्ड डिस्क के साथ ही दस्तावेज जब्त किए हैं। इसकी छानबीन की जा रही है। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर बेलू सिन्हा के नेत्रत्व में सर्वे किया गया। सहायक आयकर आयुक्त राधारानी शर्मा, सुरेंद्र कुमार, आईटीओ राजीव प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, नवाब सिंह, हरीबाबू वर्मा, आरके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
ये हुआ सरेंडर
अंजता डेयरी ग्रुप 5 75 करोड
बच्चूमल संस ग्रुप 5 करोड
क्रष्णा सीडस 6 25 करोड
Leave a comment