Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Early morning rain in Agra at weekend
बिगलीक्स

Early morning rain in Agra at weekend

97

rain
आगरालीक्स…..
आगरा का मौसम अजब गजब हो गया है। दिन में तेज धूप, रात में गर्मी के बाद शनिवार सुबह बादल छा गए और बारिश होने लगी है। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं। शहर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है तो कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। बादलों की गडगडाहट के बीच बारिश होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बच्चों को स्कूल छोडने के लिए बारिश के बंद होने का इंतजार कर रहे हैं।
आगरा में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान बढने के साथ ही न्यूनतम तापमान भी लागातर बढ रहा है। इससे दोपहर और रात में गर्मी का अहसास होने लगा था, लोगों ने पंखा चलाना शुरू कर दिया है। इसी बीच शनिवार सुबह बादल छा गए, सुबह साढे सात बजे से बारिश होने लगी है। शहर के कई इलाकों में बारिश तेज हो रही है।
सर्दी का मौसम रहा है गर्म
इस बार सर्दी का मौसम अब तक का सबसे गरम माना जा रहा है। नवंबर के बाद से ही टेम्पेरेचर नॉर्मल से कहीं ज्यादा बना रहा। यह सिलसिला फरवरी में भी कायम रहने की उम्मीद है। मौसम में ये तब्दीली सिर्फ नॉर्थ में नहीं, पूरे देश में रही।
ये हैं कारण
अल-नीनो : पेसिफिक ओशन में पानी गरम होने की प्रोसेस से जुड़ी है यह स्थिति। इसका असर साउथ-वेस्ट मानसून पर पड़ता है। जो 2015 में लगातार दूसरे साल नॉर्मल से कम रहा।
सेंट्रल और नॉर्थ इंडिया में एंटी-साइक्लोन की स्थिति बनी। इसमें हाई प्रेशर वाले इलाके से नॉर्थ हेमिस्फीयर की ओर हवा क्लॉकवाइज जाती है। वहीं साउथ हेमिस्फीयर की ओर एंटी-क्लॉकवाइज।
कैसे 2015 रहा अब तक का सबसे गरम साल…

ये जानें
आम तौर पर देश में दिसंबर के आखिरी हफ्ते और जनवरी के महीने में सर्दी अपने चरम पर होती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से जनवरी में कुछ दिनों के लिए जरूर टेम्परेचर में गिरावट दर्ज हुई। उस दौरान कई राज्यों में स्कूलों के टाइमिंग बदलने पड़े थे। वैसे, 2015 अब तक का सबसे गरम साल रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!