आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना का फूटा बम, 18 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव 1486, पढे किस क्षेत्र से आए केस
आगरा में शनिवार को कोरोना के 18 नए केस आए हैं। 36 साल के शमसाबाद निवासी मरीज, 41 साल की बाह निवासी महिला मरीज, 34 साल के कैलाश विहार बिचपुरी निवासी मरीज, 27 साल की कुंडौल निवासी महिला मरीज, 59 साल के रेलवे कॉलोनी निवासी मरीज, 25 साल के नगला परसोती निवासी मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
सात साल के बच्चा कोरोना पॉजिटिव
सात साल का जैतपुर कला निवासी बच्चा, 50 साल के कमला नगर निवासी मरीज, 73 साल के बाह निवासी मरीज, 50 साल की नगला पदी निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
16 मरीज ठीक, 163 हैं भर्ती
कोरोना संक्रमित 16 और मरीज ठीक हो गए, 1229 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 163 मरीज भर्ती हैं इनका इलाज चल रहा है।