नईदिल्लीलीक्स… अमेरिका के टेक्सास में एक छात्र ने स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 19 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई।
टेक्सास के रॉब एलीमेंटिरी स्कूल में हुई घटना
घटना टेक्सास के रॉब एलीमेंटिरी स्कूल में हुई। हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने हमलावर छात्र को मार गिराया, वह उवाल्डे का हाईस्कूल का छात्र था। लेकिन उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।
टोकने पर दादी को भी गोली से उड़ाया
हमलावर छात्र ने स्कूल जाने से पहले बंदूक लेकर निकलने पर दादी के टोके जाने पर उसे गोली मार दी थी। दादी को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गन लॉबी के खिलाफ खड़े होने को कहा
इसके बाद स्कूल में आकर गोलियां बरसाईं।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि राष्ट्र के तौर पर हमें पूछना चाहिए की गन लॉबी के खिलाफ हम कब खड़े होंगे और वो करेंगे जो हमे करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों को कभी नहीं देख पाएँगे। बहुत सारी आत्माएं आज कुचली गई हैं। यह वक्त है जब हमें इस दर्द को एक्शन में बदलना है।