आगरालीक्स ….आगरा में छात्र की हत्या, न्यू ईयर की पार्टी के बाद से गायब था छात्र, छात्र का तालाब में शव मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के ताजगंज के कलाल खेरिया निवासी छात्र नकुल, उम्र 18 साल अपने दोस्त के घर न्यू ईयर की पार्टी मनाने की कहकर गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। नकुल के परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की, उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। दो दिन तक बेटे का पता न चलने पर नकुल के पिता ने थाना ताजगंज में तीन जनवरी को गुमशुदगी दर्ज करा दी।

सुबह तालाब में मिला शव
शनिवार सुबह लोगों को तालाब में एक शव दिखाई दिया, शव की शिनाख्त नकुल के रूप में परिजनों ने की है। तालाब नकुल के घर के पास ही है। बेटे की हत्या होने पर परिजनों का बुरा हाल है, आरोप है कि दोस्तों से वारदाता की है लेकिन पुलिस ने सख्ती से नकुल के दोस्तों से पूछताछ नहीं की। पुलिस जांच में जुटी हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण और कितने दिन पहले हत्या हुई है यह स्पष्ट हो सकेगा।