आगरालीक्स… आगरा में पुलिस और नशे के लिए दो करोड़ से अधिक का गांजा लेकर जा रहे तस्करों में मुठभेड़, 10 अरेस्ट, दो घायल।
आगरा में शनिवार सुबह सैंया क्षेत्र में पुलिस की कई टीमों ने पुल के पास एक साथ कार्रवाई की, असोम से गांजा लेकर आए तस्करों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के गोली लग गई। जबकि अन्य आठ साथी भागने लगे। पुलिस ने आठों को अरेस्ट कर लिया।

दो करोड़ से अधिक का गांजा
पुलिस ने घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि अन्य आठ तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को तस्करों के पास से करीब दो करोड़ कीमत का 800 किलो गांजा, कार, ट्रक के साथ ही मोबाइल और तमंचा बरामद किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।