आगरालीक्स.. आगरा का क्रष्णा बोल सकेगा, युक्ति को कानों से सुनाई देगा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ राजीव पचौरी ने 19 बच्चों का फ्री कॉक्लियर इम्प्लांट किया है, ये बच्चे अब सामान्य बच्चों की तरह जिंदगी जीएंगे।
सरकार की स्कीम के तहत रिकिता ईएनटी केयर, मधुवन प्लाजा दिल्ली गेट पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ राजीव पचौरी द्वारा सुनने और बोलने की समस्या से पीडित बच्चों में कॉक्लियर इम्प्लांट किया जा रहा है। अभी तक 19 बच्चों के कॉक्लियर इम्प्लांट किए जा चुके हैं, मीनाक्षी हीरियरिंग सेंटर की मदद से बच्चों के इम्प्लांट लगाए गए, इन्हें स्पीच थैरेपी कराई गई। अब ये बच्चे बोल सकते हैं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ राजीव पचौरी ने बताया कि बच्चों में फ्री कॉक्लियर इम्प्लांट किया जा रहा है।