Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Aayushman Bharat: Free Mitral valve replacement surgery in Pushpanjali Hospital Agra
टॉप न्यूज़हेल्थ

Aayushman Bharat: Free Mitral valve replacement surgery in Pushpanjali Hospital Agra

172

आगरालीक्स.. आगरा के लिए एक और बडी उपलब्धि, दो ह्रदय रोगियों की पुष्पांजलि हॉस्पिटल में “माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई है। इससे पहले पुष्पांजलि हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत बाई पास और ब्रेन टयूमर की सर्जरी की जा चुकी है, इस तरह​ निजी अस्पतालों में प्रदेश में पुष्पांजलि पहला अस्पताल हैं जहां आयुष्मान भारत योजना में मरीजों की फ्री मेजर सर्जरी की जा रही है।
आगरा निवासी 22 साल की संगीता को पिछले 2 सालों से अधिक समय से बेचैनी, घबराहट के साथ उल्टियां वा सांस लेने मे तकलीफ होती थी, धनाभाव के कारण नीम हकीमों से इलाज़ कराया, किसी अच्छे अस्पताल में इलाज़ नहीं करा पा रहीं थीं। कुछ ऐसी ही समस्या आगरा निवासी अनिल की थी, इन्हें नौ महीने से सांस लेने मे तकलीफ और बेचैनी, घबराहट होती थी।
“माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई
इन दोनों मरीजों की सर्जरी की गई, सी.टी.वी.एस. सर्जन डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि अनिल का केस काफी पेचीदा किस्म का था, इस तरह के केस हज़ार में से किसी एक दो मरीज़ों के साथ होते हैं, इस तरह के केस में समय के साथ मरीज को होने वाली परेशानी बढ्ती जाती है व उसकी जान को खतरा भी बढ जाता है। पुष्पांजलि हॉस्पीटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि “आयुष्मान भारत योजना” के अंतर्गत लगभग सभी जटिल बीमारियों का ईलाज पुष्पांजलि हॉस्पीटल में हो रहा है जिसमें एंजियोप्लास्टी, बाईपास सर्जरी, माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट, पेसमेकर, कूल्हा प्रत्यारोपण, नी रिप्लेस्मेंट, ब्रेन ट्युमर, गुर्दे एंव गॉल ब्लैडर की पथरी, डायलिसिस आदि​ निशुल्क इलाज कार्ड के माध्यम से किया जा रहा है, और इस योजना के माध्यम से बहुत से गरीब मरीज ईलाज़ सभी प्रकार के इलाज है। इस दौरान वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ विनेश जैन, सी.टी.वी.एस. सर्जन डॉ. अतुल गुप्ता,
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राकेश कुमार शर्मा, आयुष्मान मित्र श्री शादाब आलम एंव श्री दीपक जैन आदि मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

error: Content is protected !!