आगरालीक्स (..Agra News 24th October).आगरा में युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी बोर में बंद शव का सिर खाई में मिला, 19 साल की युवती विवाहिता बताई जा रही है।
आगरा में रविवार को सदर थाना क्षेत्र के सीओडी के पास रेलवे ट्रैक पर एक बोरे में बंधा हुआ शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंच गए। शव आगरा झांसी रेलवे ट्रैक पर बीच में रखा हुआ था, शव बोरे में बंद था और बोरा एक पटटे से बंधा हुआ था।
कुत्ते नोंच रहे थे शव
बोरे में बंधे शव को कुत्ते नोंच रहे थे, स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाया, बोरे में बंधे शव में युवती का धड़ था, सिर शव से अलग खाई में पड़ा हुआ था। उम्र करीब 19 साल और युवती विवाहिता बताई जा रही है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर रखा
युवती की हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर रखने की आशंका है, इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया, हालांकि अभी पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
खड़ी रही ट्रेन
रेलवे ट्रैक पर शव होने से ट्रेन भी खड़ी रही, पुलिस के आने के बाद शव को रेलवे ट्रैक से हटाया गया, इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। अभी युवती की शिनाख्त नहीं हुई है।