आगरालीक्स…(14 January 2022 Agra News) आगरा में विधानसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन 37 प्रत्याशियों ने पर्चे लिए, इसमें एक किन्नर तो दूसरे प्रत्याशी ऐसे जो हारने के लिए 94 वीं बार चुनाव लड़ेंगे, पढ़े पूरी सूची…
आगरा में शुक्रवार से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गए, नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी तक चलेगी। पहले दिन 37 पर्चे खरीदे गए। इसमें से हसनूराम आंबेडकरी हैं। उन्होंने 94 वीं बार चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदा, उन्होंने दो सीटों के लिए पर्चा खरीदा, हसनूराम आंबेडकरी ने खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करेंगे।
हारने के लिए लड़ रहे चुनाव, मोदी जी ने जो पैसा डाला, उसी से लड़ रहे चुनाव
हसनुराम आंबेडकरी 76 साल के हैं, वे आगरा के राज नगर नगला दूल्हे खां में रहते हैं। 76 साल के हसनुराम आंबेडकरी आगरा तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 1984 85 में चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांगा, उनसे कह दिया कि तुम्हें तो तुम्हारी पत्नी भी वोट नहीं देगी। इसके बाद से हसनुराम आंबेडकरी राष्ट्रपति से लेकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं। शुक्रवार को पर्चा खरीदने के बाद हसनुराम आंबेडकरी ने कहा कि मैं 93 बार चुनाव हार चुका हूं, 94 वीं चुनाव लड़ रहा हूं। चुनाव लड़ने के लिए मोदी जी द्वारा किसान सम्मान निधि से पैसे मिले थे, उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।

राधिका ने आगरा धावनी से खरीदा पर्चा
किन्नर राधिका आगरा धावनी से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदा, वे भी चुनाव लड़ रहीं हैं। हालांकि उन्हें किसी राष्ट्रीय दल से टिकट नहीं मिली है।
आज इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
बसपा आगरा ग्रामीण किरनप्रभा केसरी
एत्मादपुर सर्वेश बघेल
आगर उत्तर मुरारी लाल गोयल
कांग्रेस आगरा ग्रामीण उपेंद्र सिंह
आगरा धावनी किन्नर राधा
खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण हसनूराम आंबेडकरी
आगरा दक्षिण मोहम्मद अंसार
37 पर्चे खरीदे गए
19 राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे
18 निर्दलीय ने पर्चे खरीदे