आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में दो की मौत, आगरा आ रही कार संख्या UP80-BR-5437 की वाहन से भिडंत, हादसे में दो की मौत की सूचना आ रही है, तीन घायल हैं, घायलों का आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मंगलवार को दिल्ली से आगरा के लिए कार में पांच लोग आ रहे थे, सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बल्देव के पास मंडोरा गांव पर कार वाहन से टकरा गई। भीषण हादसे में रणबीर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी सी 181, भगवती विहार नई दिल्ली उम्र की म्रत्यु हो गई। हादसे के चार घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां म्रतक रणबीर के पुत्र दीपक की भी मौत हो गई। हादसे में तीन घायल हैं, इनका आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।