Thursday , 11 December 2025
Home बिगलीक्स 2 Rubber dam install across Yamuna near Tajmahal
बिगलीक्स

2 Rubber dam install across Yamuna near Tajmahal

com
आगरालीक्स…….
ताजमहल के पीछे रबड डैम बनेगा, ताजमहल के पीछे वाटरबॉडी बनाने के लिए रबड डैम को बनाने की स्वीकृति मिल गर्इ है। मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर ने मण्डलीय समीक्षा बैठक में बताया कि उ0प्र0 सिंचाई विभाग द्वारा आगरा शहर में गिरते भू-गर्भ जल स्तर को रोकने एवं ताजमहल के पीछे वाटरबाडी बनाने हेतु दो जलवृद्धि एवं संवर्द्धन संरचना (रबर डैम) तैयार कर मुख्य अभियन्ता समिति से स्वीकृत करायी गयी है। इसी प्रकार मथुरा में भू-गर्भ जलस्तर को सुधारने हेतु वृन्दावन के समीप एक नं0 जलवृद्धि एवं सवर्द्धन संरचना (रबर डैम) की परियोजना भी स्वीकृत करायी गयी। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के उपरान्त भू-गर्भ जल स्तर में वृद्धि के साथ-साथ यमुना नहीं में अतिरिक्त जल भी उपलब्ध होगा।
राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा में पाया कि स्थिति अच्छी नहीं है, इस पर मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभावी कार्यवाही करते हुये प्रगति लाना सुनिश्चित करें। पालीटेक्निक मनकेड़ा तथा आई.टी.आई. फतेहाबाद का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
बैठक में जिलाधिकारी आगरा पंकज कुमार, जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार, नगर आयुक्त इन्द्रविक्रम सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, के मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के मंण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।
————–

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra

आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Goa Night club fire: Romeo Lane Franchise in Mathura, Soon start in Agra

मथुरालीक्स …गोवा के नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत...

बिगलीक्स

Agra News: Arvee Academy Asat Admission Cum Scholarship test for NEET & JEE Aspirant on 20th December 2025#Agra

आगरालीक्स आगरा में नीट, आईआईटी जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के...

error: Content is protected !!