निबोहरा निवासी 22 वर्षीय गजेंद्र सोमवार को सेना भर्ती में शामिल होने के लिए एकलव्य स्टेडियम आया था। यहां से वह आॅटो से अपने घर लौट रहा था। ताजगंज के दिगनेर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने आॅटो के आगे बाइक लगा दी और गजेंद्र को नीचे खींच लिया। लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोली गजेंद्र के सीने में उतार दी और बाइक से फरार हो गए।
भाई के सामने मारी गोली, घायल
गजेंद्र के साथ उसका भाई थी आॅटो में था। गजेंद्र को बचाने के लिए उसका भाई भी आॅटो से उतर आया, वह घायल है। गजेंद्र के सीने में तीन गोली बदमाशों ने उसके भाई के सामने ही मारी थी। इस घटना के बाद से दहशत है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है।
Leave a comment