Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स 21 Jamaati related to Delhi Markaz send to jail in Agra
बिगलीक्सयूपी न्यूज

21 Jamaati related to Delhi Markaz send to jail in Agra

143

आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के संक्रमण फैलाने के आरोप में दिल्ली मरकज से जुडे 21 जमातियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया, हिंदुस्तान कॉलेज में शराब मंगाने पर महिला सिपाही के देवर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

आगरा में अप्रैल में अलग अलग मस्जिद से दिल्ली मरकज से जुडे जमातियों को पकडा गया था, इन्हें मधु रिसोर्ट और होली पब्लिक में रखा गया। इनके सैंपल लिए गए, जमाती और उनके संपर्क में आए 113 लोगों पर थाना सिकंदरा में धारा 144 उल्लंघन, 269, 279 और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
21 को भेजा जेल
शनिवार को पुलिस ने होली पब्लिक स्कूल में रखे गए 21 जमातियों को कोर्ट में पेश किया, यहां से इन्हें मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया, इसमें महिलाएं भी थी, उनका मेडिकल लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में कराया गया। मीडिया से एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि जेल भेजे गए जमाती अलग अलग जिलों के हैं, ये शामली सहित अन्य जिलों के हैं, इन्हें एमडी जैन इंटर कॉलेज में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया है। इनके संपर्क में आने वाले कुछ लोगों को मुचलके पर भी छोडा जाएगा।

शराब प्रकरण में महिला सिपाही के देवर पर मुकदमा
हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में घर से भेजे गए पैकेट में चेकिंग के दौरान शराब की बोतल मिली थी, थाना सिकंदरा के प्रभारी का कहना है कि इस मामले की जांच में सामने आया है कि आइसोलेशन वार्ड में कानपुर में तैनात महिला सिपाही की मौत होने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए ​गए परिजनों को रखा गया था। इसमें से एक उनका देवर भी है, उसी ने यह शराब मंगाई थी, आइसोलेशन वार्ड में भी शराब की बोतल मिली है, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Arrested in Pradhan Son Murder Case in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, दुस्साहस आगरा में प्रधान पुत्र की कार में गोली मारकर...

बिगलीक्स

Delhi Malviya Nagar Fire: 21 died in Lemon Green restaurant, 47 rescued

नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आग से...

error: Content is protected !!