आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना तेजी से फैलने पर सख्ती, मास्क ना पहनने पर 21 दुकानें कराई बंद, चालान काटा।
आगरा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3459 पहुंच गई है, पिछले तीन दिन से 80 से अधिक कोरोना के मरीज आ रहे हैं, सोमवार को डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार ने हरीपर्वत, शाहगंज सहित बाजारों में निरीक्षण किया। शाहगंज में 15 दुकानों और शोरूम पर व्यापारी मास्क लगाकर नहीं बैठे हुए थे, इन्हें 24 घंटे के लिए बंद कराते हुए 7500 रुपये का जुर्माना वसूला। जबकि एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार ने टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में निरीक्षण किया, टीम ने पांच दुकानदारों से जुर्माना वसूला और 24 घंटे के लिए दुकानें बंद रका दीं।