आगरालीक्स.. आगरा की सोल और केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर नौ घंटे बाद काबू पाया जा सका, दो फैक्ट्री जलकर खाक, आग का कारण दो केमिकल को मिलाना बताया जा रहा है, अग्निशमन विभाग भी जांच कर रहा है।
आगरा दिल्ली हाईवे पर छह हजार वर्ग गज में हाईवे सिकंदरा सब्जी मंडी के पास शाहगंज के चारबाग निवासी दीपक मनचंदा की आगरा केमिकल के नाम से फैक्ट्री है, इसी में उनके भाई रवि मनचंदा की टॉप प्लास्ट के नाम से जूते के सोल की फैक्ट्री है, इन दोनों फक्ट्री में पूर्व सपा नेता राजेंद्र शर्मा साझेदार हैं।
केमिकल मिलाते समय आग लगने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार दोपहर तीन बजे फैक्ट्री में 150 कर्मचारी काम कर रहे थे, कर्मचारियों के हवाले से कहा गया है कि फैक्ट्री में काम चल रहा था। तभी एक कर्मचारी आया, उसने एक ड्रम से केमिकल निकाला और दूसरे ड्रम में मिला दिया, अगले ही पल धमाके के साथ ड्रम फट गया और आग लग गई। कर्मचारी बाहर निकल आए, 140 कर्मचारी फैक्ट्री
200 मीटर दूर जाकर खडे हो गए, कुछ कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
रात 12 बजे आग पर पाया जा सका काबू
आग केमिकल फैक्ट्री और उसके बाद सोल फैक्ट्री में फैल गई, एयरफोर्स के अत्याधुनिक फायर टेंडर की मदद ली, केमिकल की आग होने के कारण फोम का इस्तेमाल किया गया, रात 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
चीन से मंगाई चार करोड की मशीन खाक
सोल बनाने के लिए 10 महीने पहले चीन से मशीन मंगाई थी, इसमें दाना डालते ही सोल बन जाता है, यह भी जलकर खाक हो गई।