
हाथरस निवासी माधव सिंघल, 25 वर्ष का दालों का काम है, उसकी हाथरस में आढत है। माधवर बुधवार को मोतीगंज आगरा में आढतियों से तकादा करने के लिए आया था, दोपहर दो बजे पफोन कर सूचना दी कि उसने तकादा कर लिया और और हाथरस आ रहा है। कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। हाथरस पुलिस ने उन्हें आगरा भेज दिया। यहां छत्ता थाने में मिसिंग की रिपोर्ट लिखवाने के बाद परिजन माधव को सोशल मीडिया की मदद से तलाश में जुटे हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Leave a comment