आगरालीक्स… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सहित प्रदेश के चार एक्सप्रेसवे पर बनेंगे 26 चार्जिंग स्टेशन। 11 कंपनी लाइन में। भविष्य में वेडिंग हाल की भी सुविधा।
इन एक्सप्रेस पर चार्जिंग स्टेशन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे समेत प्रदेश के चार एक्सप्रेसवे पर 26 चार्जिंग स्टेशनों के लिए 11 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। ये पब्लिक चार्जिंग स्टेशन आगरा लखनऊ के अलावा बुंदेलखंड, पूर्वांचल, और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे।
यूपीडा ने कार्य योजना को तैयार किया

यूपीडा ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। पब्लिक चार्जिंग स्टेशन को ईवी नीति और केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इन स्टेशनों पर पेट्रोल पंपों की तरह सार्वजनिक सुविधाएं भी होंगी।
एक्स्प्रेस-वे पर वैंक्यूट और वेडिंग हॉल की सुविधा भी
एक्सप्रेसवे के किनारे भविष्य में बैंक्वेट और वेडिंग हॉल की सुविधा भी दी जाएगी। प्री बिड मीटिंग में रिलायंस, जीएमआर एनर्जी, अडानी टोटल एनर्जी, बेलेक्ट्रिक, लाइट जिप टेक्नोलॉजी, ईवी प्लेक्सस, सिमेंस लि., कैश और ड्राइव, एएम एंड सीईई मोबिलिटी, एम्पवोल्ट्स और रैज एंड शाइन ने चार्जिंग स्टेशन लगाने की रुचि दिखाई है।