आगरालीक्स.(..News 29th November). यूपी टीईटी 2021 की निरस्त की गई परीक्षा 26 दिसंबर को कराने की तैयारी, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी का मीडिया से कहना है कि यूपी टीईटी 2021 26 दिसंबर को कराने का प्रस्ताव मिला है। इस दिन कोई और परीक्षा नहीं होती है तो 26 दिसंबर को यूपीटीईटी कराई जाएगी। 26 दिसंबर को कोई परीक्षा है तो यूपी टीईटी इससे पहले भी कराई जा सकती है।

यूपी टीईटी 2021 28 नवंबर को प्रदेश भर में आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने पर परीक्षा निरस्त कर दी गई। ऐसे में अब यूपी टीईटी 2021 की नई तिथि घोषित होने का अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी का मीडिया से कहना है कि 26 दिसंबर को यूपी टीईटी 2021 कराने का प्रस्ताव मिला है। इस पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है, पूछा गया है कि इस दिन कोई और परीक्षा तो नहीं है। रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द ही यूपी टीईटी 2021 की नई तिथि घोषित कर दी जाएगी।