आगरालीक्स…। सरकार आज से सस्ता सोना खऱीदने का मौका दे रही है। वहीं वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमी आई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम आज से खुल गई है। सोने में निवेश का यह बेहतर मौका है। पांच हजार रुपये से कम में खऱीदारी कर सकते हैं। सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना के तहत मूल्य दायरा 4.791 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। साथ ही डिजिटल पेमेंट करने पर 50 रुपये प्रतिग्राम की छूट देने का फैसला किया है।
वायदा बाजार में भी सोने-चांदी में नरमी
दूसरी ओर वायदा बाजार में भी सोने-चांदी का नरम रुख रहा। सोना आज दोपहर 47,867 रुपये प्रति ग्राम पर था, जबकि चांदी 62,791 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4812 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4696 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4283 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3898 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3104 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।