आगरालीक्स….. आगरा में कोरोना के 4 दिन में 2709 केस मिले हैं, यह अभी तक के सबसे अधिक केस हैं। कोरोना से कैसे अपने परिवार को बचाएं। संक्रमण की गति तेज, पूरा परिवार हो रहा संक्रमित।
कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। नए केस बढ़ने से सक्रिय केस भी बढ़ गए हैं। पिछले चार दिनों से कोरोना के हर रोज 600 से अधिक केस मिल रहे हैं। इस तरह चार दिनों में कोरोना के 2709 केस मिल चुके हैं और एक्टिव केस 3637 हो गए हैं।

कैसे करें कोरोना से बचाव
आरआरटी प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि कोरोना का संक्रमण मुंह और नाक से निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों से फैलता है, इस बार कोरोना के संक्रमण में नाक अधिक बह रही है और छींक आ रही है। इस दौरान जो व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है वह मास्क नहीं पहने है तो उसके सामने जो भी व्यक्ति है वह मास्क नहीं पहना है तो संक्रमण का खतरा अधिक है। कोरोना संक्रमित मरीज मास्क पहन ले तो संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और उसके आस पास जो भी स्वस्थ्य व्यक्ति हैं वे भी मास्क पहन लेते हैं तो संक्रमित होने का खतरा नहीं रहता है। इसलिए जरूरी है कि मास्क पहनें।
कोरोना से बचाव के लिए बाहर जाते समय सावधानी बरतें, ऐसी जगह पर जाने से बचें जहां भीड़ अधिक है
अपने कार्यालय में एक साथ बैठकर खाना न खाएं
पानी की बोतल अपने साथ ले जाएं