आगरालीक्स.. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार एक्सप्रेस वे की बैरीकेटिंग तोडते हुए नीचे गिरी,महिला सहित तीन की मौत,
बुधवार को राम नगर देवरिया सागर यादव अपने परिवार के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दिल्ली जा रहे थे। रात को आगरा रीजन के फीरोजाबाद क्षेत्र में कार एक्सप्रेस वे की बैरीकेटिंग तोडते ही नीचे गिर गई, भीषण हादसे के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।
हादसे में मोहन यादव,अनु देवी और चालक मुकेश यादव की मौत हो गई। जबकि वहीं सागर यादव और उनका बेटा ऋषभ घायल हैं।