Wednesday , 2 September 2026
Home मनोरंजन 3 kilometer road runway identified on Yamuna express way
मनोरंजन

3 kilometer road runway identified on Yamuna express way

154

आगरालीक्स……..

plane
मथुरा के पास का 3 किलोमीटर हिस्सा प्लेन की लैंडिंग के लिए सही माना गया। इसकी वजह यह थी कि यह एक्सप्रेस-वे के बाकी हिस्सों से ज्यादा मोटा और मजबूत था। इस हिस्से की चौड़ाई 50 मीटर थी जो एयरफोर्स के रनवे से भी ज्यादा पाई गई। सड़क के दोनों ओर 110 मीटर की जमीन भी खाली थी।
दुश्मन के हमले के समय रोड को भी रनवे बनाना पड़ सकता है। किन सड़कों पर प्‍लेन उतारा जा सकता है, यह तय करने के लिए किए जाने वाले टेस्‍ट को रोड रनवे टेस्‍ट कहते हैं। दूसरे देशों में ऐसे प्रयोग होते रहते हैं, पर भारत में यह पहला मौका है जब रोड पर फाइटर प्लेन की सफल लैंडिंग कराई गई है।

ये है प्लानिंग
* आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 2 किमी हिस्से में उतरेंगे एयरफोर्स के विमान: उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीईआईडीए) प्रस्तावित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के दो किलोमीटर हिस्से को इस लायक बनाएगी ताकि वहां आपात स्थितियों में वायुसेना के लड़ाकू और मालवाहक विमान उतारे जा सकें और वहां से उड़ान भर सकें।
* एयरफोर्स अगर सिफारिश करती है तो यमुना एक्सप्रेस-वे के इस तीन किलोमीटर के हिस्से (जहां गुरुवार को लैंडिंग हुई) की मोटाई और बढ़ाई जा सकती है।
* आम ट्रैफिक के लिए बायपास बना कर एक्‍सप्रेस वे के इस हिस्से को सील किया जा सकता है।
* रोड रनवे के आसपास फायर बिग्रेड स्टेशन, हॉस्पिटल और पुलिस चौकियां बनाई जा सकती हैं ताकि वहां विमानों के उतरने पर किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
* तीन किलोमीटर का यह हिस्सा सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स या सीआईएसएफ को भी सौंपा जा सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Sunil Lodhi went viral after singing the devotional song ‘Maine Tere Hi Bharose…’

आगरालीक्स…‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ फिल्म हनुमान अंश का यह भक्ति गीत लोगों...

मनोरंजन

Actor Rajpal Yadav jailed in cheque bounce case; must pay ₹7.35 crore; wife fined

आगरालीक्स…चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को जेल. 7.35 करोड़ चुकानें...

मनोरंजन

At the age of 61, actor Aamir Khan had a registered marriage with his girlfriend, Gauri Spratt

आगरालीक्स…61 साल की उम्र में ​तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान. गर्लफ्रेंड...

मनोरंजन

61-year-old Aamir Khan to marry his girlfriend Gauri tomorrow, July 5

आगरालीक्स…अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी कल. 61 साल की उम्र में...

error: Content is protected !!