आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी में होगी फिल्म ‘द बाराबंकी’ की शूटिंग. बिपाशा बसु और सनी कौशल आएंगे. तीन दिन के लिए बनेगा सेट…फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने डीएम से की मुलाकात
आगरा के जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक निर्माता व निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘द बाराबंकी’ की शूटिंग होने जा रही है. फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता सनी कौशल फिल्म की शूटिंग के लिए आएंगे. जीआईसी में तीन दिन तक फिल्म का सेट लगेगा. फिल्म को लेकर डायेक्टर हंसल मेहता ने आगरा के डीएम मनीष बंसल से मुलाकात की और फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा की.
जीआईसी में तैयार हो रहा सेट
जीआईसी में फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले तीन दिनों से सेट तैयार किया जा रहा है. कॉलेज प्रिंसिपल मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नवमी और दशहरे की छुट्टियों में शूटिंग होगी.
डीएम से मिले निर्माता निर्देशक हंसल मेहता
फिल्म के निर्माता निर्देशक हंसल मेहता ने डीएम मनीष बंसल से मुलकाता की. इस दौरान आगरा में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं एवं प्रदेश की फिल्म अनुकूल नीतियों पर चर्चा हुई. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फिल्म प्रमोशन एण्ड फेसेलिटेशन कमेटी द्वारा ‘सिंगल विन्डो क्लीयरेन्स सिस्टम से सुगम, सरल व पारदर्शी फिल्म शूटिंग की अनुमति के क्रम में लगातार फिल्मों की शूटिंग हेतु अनुमति प्रदान की गई है.
हंसल मेहता ने अपने करियर में कई जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं:
शुरुआती फिल्में: …जयते (1997), दिल पे मत ले यार!! (2000), छल (2002), ये क्या हो रहा है? (2002), दस कहानियां (2007 – एक शॉर्ट स्टोरी ‘हाई ऑन द हाईवे’), वुडस्टॉक विला (2008), और राख (2010)।
मुख्यधारा और गंभीर फिल्में: शाहिद (2013), सिटीलाइट्स (2014), अलीगढ़ (2015/2016), सिमरन (2017), ओमेर्टा (2018), छलांग (2020), फराज़ (2023), और द बकिंघम मर्डर्स (2024)।
प्रसिद्ध वेब सीरीज़: उन्होंने टीवी शो ‘खाना खजाना’ (1993-2000) से शुरुआत की थी और बाद में स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी (2020) और स्कूप (2023) जैसी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज का निर्देशन किया