आगरालीक्स.. आगरा में नगर निगम ने यमुना किनारे 38 हजार पौधे लगा दिए, यमुना का जलस्तर बढते ही पौधे खराब हो गए अब बुल्डोजर चलवा दिया है, इस तरह हरियाली के लिए आंकडेबाजी पूरी की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया, नौ अगस्त को नगर निगम ने आगरा में यमुना किनारे 38 हजार पौधे लगा दिए, ये पौधे उस समय लगाए गए जब मानसून आ चुका था और हर साल की तरह इस बार भी यमुना का जल स्तर बढना था। यमुना का जलस्तर बढा और पौधे खराब हो गए।
10 लाख रुपयों पर चला बुल्डोजर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 38 हजार पौधे लगाने के लिए नगर निगम ने खाद और सिचाई पर 10 लाख रुपये खर्च कर दिए। अब आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारी चल रही है, इसके लिए यमुना किनारे हाथी घाट से यमुना व्यू प्वाइंट तक कुंड बनाए जा रहे हैं जिससे यमुना में गंदगी ना जाए। इससे सभी पौधे नष्ट हो गए हैं। इस मामले में मीडिया से नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि इन पौधों की जिम्मेदारी वेंडर की है, ये पौधे विसर्जन के बाद दोबारा लगाए जाएंगे।