आगरालीक्स ..आगरा में दीवाली पर अनूठा प्रयोग, धूल फांक रही किताबों को दान करें, इससे किसी की दीवाली खुशियों से भर सकती है।
हमारी तरह क्या आप भी महसूस करते हैं कि एक तरफ़ मंहगी किताबें इस्तेमाल के बाद कई घरों में कचरे के रूप में पड़ी रहती हैं तो दूसरी तरफ यही किताबें बेहद मंहगी होने के कारण कई छात्रों की पकड़ से दूर होती हैं। अगर हां तो यह सही समय है जब आप किताबों पर पड़ी धूल की मोटी परतों को हटाकर उन्हें फिर से जिंदा कर सकते हैं। दीवाली नजदीक है। हम चाहते हैं कि इस बार घर की सफाई के दौरान पुरानी किताबों को रद्दी में न बेचें और न ही इन्हें कचरे में फेंकें। यह किताबें आप स्मृति संस्था को दान करें, जो इन्हें ओपन सेल के जरिये इनसे प्राप्त धनराशि को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में लगाएगी। यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि पुस्तक दान की यह तिथि 31 अगस्त निर्धारित थी, लेकिन दीवाली के पावन पर्व पर जरूरतमंदों का भला कर सकने वालीं यह किताबें आपके हाथों कचरे के ढेर में न चली जाएं, इसके लिए हमने यह तिथि बढ़ाकर 20 सितम्बर कर दी है।
पुरानी पुस्तकें दान करने के लिए Rainbow hospital, NH-2, Near guru ka taal Gurudwara, Sikandra, Agra-07 पर courier करें