आगरालीक्स …आगरा में कोरोना का ताजा अपडेट जारी, जानें आज कितने नए केस मिले।
आगरा में कोरोना के केसों में कमी आ रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में 3255 सैंपल जांच करने को लिए गए। जबकि चार नए केस मिले हैं। कोरोना के केस कम हो रहे हैं।
50 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना संक्रमित 10 मरीज ठीक हुए हैं। अब आगरा में कोरोना के 50 एक्टिव केस हैं।
एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं
कोरोना के एक्टिव केस 50 हैं। अब कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है, सभी मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।