आगरालीक्स…आगरा में ढोल नगाड़ों संग निकला श्याम बाबा का डोला. श्याम नगरी मासिक पोशाक सेवा संस्था द्वारा श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से खाटू श्याम जी मंदिर तक निकाली निशान यात्रा
सतरंगी पुष्पों से सजे ढोले में विराजमान भक्तों को आर्शीवाद प्रदान करते श्याम बाबा का ढोला। और आगे 251 निशान लिए झूमते गाते श्रद्धालु। सर्वप्रथम ढोल नगाड़ों संग प्रथम पूज्य श्रीगणपति की सवारी। श्याम नगरी मासिक पोशाक सेवा संस्था द्वारा श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर तक भक्ति और श्रद्धा संग निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।

श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से निशान यात्रा का शुभारम्भ भक्तों द्वारा श्रीगणपति व श्याम बाबा की आरती कर किया गया। यात्रा रावत पाड़ा, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, मोतीगंज, कचहरी घाट, बेलनगंज होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में अपराह्न 11 बजे खाटू श्याम पहुंची, जहां खाटू नरेश की आरती कर भक्तों द्वारा 251 निशान अर्पित किए गए। जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल मित्तल,अरूण मित्तल, सतीश चंद्र, संस्था के अध्यक्ष मनोज गोयल, अमित गोयल, मनीष अग्रवाल, नीरज, संजू बंसल, शिवम, पुनीत, रोहित, संतोष गुप्ता, प्रदीप, हिमांशु, विनीता अग्रवाल, सारिका गोयल, डिम्पल गोयल, सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।