आगरालीक्स…(8 July 2021 Agra News) आगरा में वैक्सीन लगवानी है तो टाइम का रखें विशेष ध्यान. 9 जुलाई के लिए इस समय खुल रहे हैं स्लॉट
लोगों को फुल मिलते हैं स्लॉट
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए अब लोग ज्यादा सामने आ रहे हैं. लेकिन लोगों के सामने परेशानी ये आ रही है कि उन्हें स्लॉट नहीं मिल रहे हैं. रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लोग स्लॉट खुलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन स्लॉट हैं कि फुल ही नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो टाइम का विशेष ध्यान रखना होगा.
सुबह 6 बजे खुलेंगे स्लॉट
शुक्रवार 9 जुलाई को अगर आप वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर स्लॉट बुक कराना होगा, क्योंकि कल सुबह 6 से 7 बजे के बीच स्लॉट खोले जाएंगे.
लोगों की संख्या बढ़ी
बता दें कि वैक्सीन लगवाने के लिए अब लोग अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं. वह रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं और फिर उसके बाद स्लॉट बुक होने का इंतजार कर रहे हैं. जो कोई समय पर स्लॉट बुक कर लेता है तो उसको वैक्सीन लग रही है अन्यथा लोगों को स्लॉट फुल होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.