आगरालीक्स ..(.Agra News 21st February 2022)..आगरा में कोरोना बेकाबू होने लगा है, 10 दिन में आज सबसे अधिक केस मिले, जानें आज कितने कोरोना के केस।
आगरा में सोमवार को कोरोना के पिछले 10 दिन में सबसे अधिक केस मिले हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 43 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने लगी है, 24 घंटे में पांच मरीज ही ठीक हुए हैं।
कोरोना के 161 केस
कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हो रही है। इससे एक्टिव केस बढ़ने लगे हैं। कोरोना के अब 161 एक्टिव केस हैं और एक मरीज एसएन के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती है। मरीज कैंसर से पीड़ित है, कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भर्ती किया गया है।
11 फरवरी के बाद कम हुए थे केस
आगरा में 11 फरवरी के बाद कोरोना के नए केस कम होने लगे थे। एक दिन में छह छह केस भी आए लेकिन बीते तीन दिन से केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 41 तो रविवार को कोरोना के 31 केस मिले और सोमवार को कोरोना के 43 केस मिले हैं। कोरोना के नए मामले बढ़ने के साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।