आगरालीक्स..(Agra News 11th June) आगरा में आज 12 घंटे बाद 48 घंटे के लिए बाजार बंद हो जाएंगे। आज कर लें खरीदारी, अनलाक के तीसरे सप्ताह में क्या बदलाव हुआ, पढे पूरी खबर।
आगरा में एक जून से बाजार अनलॉक हो गए हैं, अभी सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुल रहे हैं। बाजार खुलने का समय सुबह सात से शाम सात बजे तक है। अनलॉक में तीसरी सप्ताहिक बंदी आज रात सात बजे से शुरू हो जाएगी।
12 और 13 जून को बाजार रहेंगे बंद
साप्ताहिक बंदी में 11 जून रात सात बजे से बाजार बंद हो जाएंगे, 12 और 13 जून को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। बाजारों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, बेवजह बाहर निकलने वालों से अपील की जाएगी कि वे अपने घर पर ही रहें।
बेकरी, शराब की दुकान, दूध और सब्जी को अनुमति
12 और 13 जून को बेकरी खुली रहेंगी, दूध और सब्जी की दुकानों को अनुमति दी गई है। मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल खुले रहेंगे। इसके साथ ही शराब की दुकान सुबह 10 से शाम सात बजे तक खुली रहेंगी। शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी।
साप्ताहिक बंदी से केस हुए थे कम
एक जून से बाजार अनलॉक होने पर कोरोना के नए केस 13 से बढकर 44 तक पहुंच गए थे, इसके बाद 48 घंटे के लिए सप्ताहिक बंदी हुई। इससे कोरोना के नए केस कम हो गए और 14 से 15 नए केस आए। अनलॉक में दोबारा केस बढ गए हैं, 10 जून को 22 केस आए हैं।