आगरालीक्स ..(Agra News 11th June).आगरा में अवैध निर्माण करने पर पेट्रोल पंप और दो मल्टी स्टोरी बिल्डिंग सील।
आगरा में एडीए की टीम ने शाहगंज वार्ड में फतेहपुर सीकरी रोड पर टाटा गेट के सामने विजय सेठी का पेट्रोल पंप है, नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण चल रहा था। सहायक अभियंता एके सिंह के नेत्रत्व में अवर अभियंता केके सराओगी, सतेंद्र सोलंकी और राज कपूर ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया।
दूसरी कार्रवाई कारगिल पेट्रोल पंप के पास शास्त्रीपुरम रोड पर सुधीर कुमार के होंडा शोरूम के पास नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा था, बिल्डिंग को सील कर दिया।
तीसरी कार्रवाई शास्त्रीपुरम रोड पर राम सिंह कुशवाह की जमीन पर आनंद नगर में नक्शे के विपरीत मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बन रही थी, इसे भी सील कर दिया है।