आगरालीक्स… आगरा में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जा रही है, यह चौथी डिलीवरी है, बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले तीन और कोरोना संक्रमित महिलाओं की आपरेशन से डिलीवरी कराई जा चुकी है।

माईथान निवासी 28 साल की गर्भवती महिला का लेडी लॉयल में इलाज चल रहा था। वे 24 अप्रैल को हरीपर्वत क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में गए, यहां से उन्हें कोरोना की जांच कराने के लिए भेज दिया। मंगलवार को कोरोना की पुष्टि होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। यहां सुबह प्रसव पीडा होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन डिलीवरी कराई, उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

नवजात को प्रसूता से स्पर्श नहीं करने दिया, जिससे वह संक्रमण से बच जाए। नवजात को स्वजनों को दे दिया गया। 48 घंटे बाद नवजात के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। डा. शिखा सिंह के निर्देशन में डा. अंकिता मीना और डा. दीपा सिंह ने सिजेरियन डिलीवरी कराई, डा. रेखा रानी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. शिव प्रताप सिंह, डा. दीपक एचएन, एनेस्थीयिसा की डा. अमृता, अपूर्व मित्तल, डॉ अजीत टीम आदि ने सहयोग किया।
