आगरालीक्स.. (Agra News 30th July)आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, रेन कोट पहनकर निकलें या छाता लेकर, जाने मौसम का मिजाज।
आगरा में शुक्रवार सुबह बादल छाए हुए हैं, धूप नहीं निकली है। लेकिन तापमान में कमी नहीं आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज तेज बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट आएगी।
5.6 एमएम हुई बारिश
आगरा में गुरुवार सुबह 8 30 बजे से शुक्रवार सुबह 8 30 बजे तक 5.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। रात को भी बूंदाबांदी हुई है।
दो अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून की बारिश रुक रुक कर होती रहेगी, दो अगस्त तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है और इससे तापमान लगातार नीचे जाएगा।
आईएमडी का अनुमान
30-Jul 25.0 32.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
31-Jul 28.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
01-Aug 28.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
02-Aug 28.0 32.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers